Bihar News : नालंदा में सेक्स स्कॉर्ट सर्विस और वशीकरण के नाम पर ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, छह साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के नालंदा जिले की अस्थावां थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है.....पढ़िए आगे

सेक्स स्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले की अस्थावां थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 10 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे।

एसपी हृदयकांत ने बताया कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर अस्थावां थाना क्षेत्र के चुलिहारी पुल के पास छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर उगावां गांव के खंधे में छापेमारी कर दो अन्य आरोपितों को भी पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपित संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए लोगों को सेक्स स्कॉर्ट सर्विस में रोजगार दिलाने का झांसा देते थे। इसके अलावा फर्जी बाबा बनकर मनचाही स्त्री या पुरुष को वशीकरण करने के नाम पर भी लोगों से साइबर ठगी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चुलिहारी निवासी बंटी कुमार  सोनू कुमार , सोनेलाल पासवान, लक्की कुमार ,  उगावां निवासी दीपक कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 स्मार्ट मोबाइल बरामद किए हैं। 

थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, दारोगा धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार साह, जमादार धर्मवीर पासवान, गयानंद पाण्डेय, सिपाही लालू राय, अरुण कुमार, महिला सिपाही रंभा कुमारी व अन्य मौजूद थे।

राज की रिपोर्ट