Bihar News : नालंदा में राजद नेत्री ने एक हज़ार लोगों के बीच कंबल का किया वितरण, कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं
Bihar News :
NALANDA : जिले के रहुई प्रखंड के सोसंदी पंचायत के चुन्नू चौक गांव में राजद नेत्री आयशा फातिमा द्वारा करीब एक हजार गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होता है। हमें जरूरतमंदों की बढ़ चढ़कर मदद करनी चाहिए।
गरीबों की मदद करने से बहुत बड़ा पुण्य होता है। कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें ठंड की रात में सिकुड़ कर सोना पड़ता है। उन्होंने कहा की ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए यह प्रयास किया गया है। इस मौके पर नजारा प्रवीण, टुकटुक मल्लिक , यासिर अहमद, पप्पू सिंह, वार्ड पार्षद पप्पू खा के अलावा कई लोग मौजूद थे।
वहीँ लोगों ने भी राजद नेत्री से कम्बल लेकर उनका आभार व्यक्त किया।
नालंदा से राज की रिपोर्ट
Editor's Picks