Bihar News: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 18 ट्रक जब्त, 2 चालक गिरफ्तार, माफियाओं में मचा हड़कंप
Bihar News: बिहार और झारखंड की सीमा पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट (DM) के सख्त आदेश के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त छापेमारी कर 18 अवैध ट्रकों को जब्त किया है..
Bihar News: बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर डीएम के निर्देश पर गिट्टी लदे ओवरलोडेड और बिना वैध चालान वाले ट्रकों की सघन जांच की गई, जिससे ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया।
18 ट्रक जब्त
रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन और खनन विभाग के पदाधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 18 ट्रकों को जब्त कर जांच चौकी पर खड़ा करा दिया। इस दौरान दो ट्रक चालकों को हिरासत में भी लिया गया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही कई चालक अपने वाहन छोड़कर झारखंड की ओर दिबौर, काली मंडा और मेघातरी इलाके की तरफ भाग गए।
माफियाओं के बीच बड़कंप
इस सख्त कार्रवाई से इलाके में सक्रिय ट्रक माफिया के बीच खलबली मच गई है। प्रशासन का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण सड़कों को भारी नुकसान पहुंच रहा है और दुर्घटनाओं की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन कर परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का मानना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नवादा से अमन की रिपोर्ट