Bihar Sarkari Naukri: बिहार के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी ! नवादा में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, इन युवाओं को तुरंत मिलेगी नौकरी
Bihar Sarkari Naukri: बिहार के बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 14 फरवरी को नवादा में रोजगार मेला लगेगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
Bihar Sarkari Naukri: बिहार के नवादा जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 फरवरी 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह कैंप जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित किया जाएगा। कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा परिसर में किया जाएगा।
इस रोजगार शिविर में युग ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा पीकर ए और पीकर बी पदों के लिए 50 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन दिया जाएगा, जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है।
ये दस्तावेज आवश्यक
इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप स्थल पर पहुंचकर भाग ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस कैंप में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। जिनका पंजीकरण National Career Service पोर्टल पर है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
वे स्वयं या जिला नियोजनालय में जाकर पंजीकरण कराकर इसमें भाग ले सकते हैं। नियोजन पूरी तरह निजी क्षेत्र के माध्यम से किया जाएगा और नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदान करने तक सीमित रहेगी।
नवादा से अमन की रिपोर्ट