Wife murder - वट सावित्री के बाद की पत्नी की हत्या, जिसकी लंबी उम्र के लिए की पूजा, उसी ने विवाहिता को मार डाला

Wife murder - वट सावित्री के अगले दिन ही पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के परिवार का कहना है कि उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।

ससुराल में विवाहिता की हत्या।- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के टेकपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अकबरपुर प्रखंड के पाती गांव निवासी सुबोध कुमार राय की 27 वर्षीय पुत्री निशु कुमारी के रूप में हुई है। 

एक साल पहले हुई थी शादी

निशु का विवाह टेकपुर गांव के प्यारेलाल यादव के पुत्र संजीव कुमार के साथ 19 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित कर रहा था। मायके वालों ने कई बार ससुराल जाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 

वट सावित्री के दिन हत्या

घटना वट सावित्री पूजा के बाद आज सुबह की है। रात में सोने के बाद सुबह ससुराल वालों ने बताया कि चक्कर आने से निशु की मौत हो गई। हालांकि, मायके पक्ष का आरोप है कि या तो गला घोंटकर या जहर देकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। छोटी-छोटी बात को लेकर प्रताड़ना किया जाता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घर की इकलौती बेटी की मौत से परिवार सदमे में है। मृतका की मां की हालत बेहद खराब है।

Report - aman sinha