Bihar News: नाग-नागिन के जोड़े का अद्भुत मिलन ! लोगों की उमड़ी भीड़, जानिए सावन में देखना क्यों होता है शुभ
Bihar News: नाग-नागिन का जोड़ा का मिलन देखना सावन के महीने में शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह जोड़ा खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि नाग-नागिन का मिलन देखने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।
Bihar News: मानसून के मौसम में नवादा में जहां एक ओर हरियाली और ठंडक का माहौल है। वहीं यह समय वन्यजीवों, विशेषकर सांपों की सक्रियता का भी होता है। इस मौसम में सांपों का प्रजनन काल भी होता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में एक दुर्लभ और अद्भुत नजारा देखने को मिला। एक नाग-नागिन का जोड़ा सड़क के बीचोंबीच मिलन करता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य इतना आकर्षक था कि आते-जाते लोग रुक गए।
नाग-नागिन का मिलन
देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही पलों में सैकड़ों लोग वहां एकत्रित हो गए। नाग-नागिन का जोड़ा सड़क पर एक-दूसरे में लिपटा हुआ था। यह उनके मिलन की प्रक्रिया का हिस्सा था। यह दृश्य कई मिनटों तक चलता रहा। लोग दूर से खड़े होकर इस अद्भुत नजारे को देखते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है।
रहस्यमयी आस्था से जुड़ाव
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दृश्य धार्मिक और रहस्यमयी आस्था से भी जुड़ा होता है। कुछ लोग इस मिलन को शुभ संकेत मानते हैं। कई युवाओं ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रजनन करने का समय
वन विभाग के अनुसार, बारिश के मौसम में जमीन के भीतर नमी बढ़ने से सांप बाहर निकल आते हैं। इसी समय उनका प्रजनन काल भी होता है। इसलिए सांप इस तरह खुले स्थानों पर मिलन करते नजर आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि इस दौरान सांपों के व्यवहार में आक्रामकता भी देखी जा सकती है।
सावन में नाग-नागिन का मिलन देखना शुभ
मान्यता है कि, खासकर सावन के महीने में नाग-नागिन का मिलन देखना शुभ माना जाता है। यह खुशहाली, समृद्धि और शुभ घड़ी का संकेत माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
नवादा से अमन की रिपोर्ट