नवादा में दरिंदगी का 'द एंड': गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को एसपी ने 24 घंटे में पहुँचाया सलाखों के पीछे
मानवता को शर्मसार करने वाली गैंगरेप और हत्या की वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के सा
Nawada - नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गैंगरेप और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस खौफनाक वारदात का खुलासा कर दिया है।
खेतों में मिला था महिला का शव, मचा हड़कंप
नवादा पुलिस को 16 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि रोह थाना क्षेत्र के एक गांव के खेतों में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव की पहचान की और FSL टीम की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और परिजनों के आवेदन पर रोह थाना में कांड संख्या 59/26 दर्ज की गई।
एसपी के नेतृत्व में स्पेशल टीम का एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव धीमान ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और SDPO सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम को स्पष्ट निर्देश थे कि कातिलों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और 17 फरवरी को घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया।
पुराने विवाद में रची गई गैंगरेप और हत्या की साजिश
एसपी अभिनव धीमान ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के पीछे पुराना विवाद मुख्य वजह सामने आई है। आरोपियों ने पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप यादव और रामस्वरूप राजवंशी के रूप में हुई है, जबकि एक नाबालिग (विधि-विरुद्ध बालक) को भी इस मामले में निरुद्ध किया गया है।
क्या बोले एसपी
"पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी इंटेलिजेंस के आधार पर 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।" — अभिनव धीमान, एसपी, नवादा
रिपोर्ट - अमन सिन्हा