Child rape - 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का आरोपी को 12 घंटे में पुलिस ने को दबोचा

Child rape - दस साल की बच्ची से हैवानियत करनेवाले बदमाश को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बच्ची से रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - बिहार के नवादा में पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस ने मात्र 12 घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। रविवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.

थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी शहर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू रविदास के रूप में हुई है। वह बसंत रविदास का 22 वर्षीय पुत्र है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा