Bihar politics - नवादा में जदयू का अस्तित्व समाप्त! राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक कौशल यादव, तेजस्वी को पहनाया सोने का मुकुट
Bihar politics - नवादा में तेजस्वी यादव को सोने का मुकेट बनाकर उन्हें बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई। इस दौरान जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव ने समर्थकों संग राजद की सदस्यता ग्रहण की।
Nawada - बिहार के नवादा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव ने इस कार्यक्रम की देखरेख की। इस दौरान कई नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड छोड़कर तेजस्वी यादव के सामने राजद का दामन थाम लिया।
पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव ने राजद में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आलोचना की। उन्होंने जनता से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान दोनों नेताओं को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
नीतीश कुमार थके हुए नेता
पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार थके हुए नेता हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में विभागों में करोड़ों की लूट हो रही है। उनके अनुसार राज्य में अफसरशाही का बोलबाला है। हर दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। कानून का डर अपराधियों में खत्म हो गया है।
नवादा में जदयू का अस्तित्व हुुआ समाप्त
कौशल यादव ने दावा किया कि नवादा विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि वे पांचों विधानसभा सीटें जीतकर तेजस्वी यादव को देंगे।
मगध क्षेत्र के मुस्लिम नेता सलमान रागीव मुन्ना ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुस्लिम समुदाय को कुचलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में तेजस्वी यादव के समर्थन में माहौल है और जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिला है।
Report - aman sinha