Bihar politics - RJD का आंतरिक घमासान तेज: दो राजद विधायकों ने तेजस्वी पर बोला हमला, पार्टी के भविष्य पर उठाए सवाल

Bihar politics - नवादा में राजद बड़ी टूट की ओर बढ़ रही है। यहां कौशल यादव के राजद में शामिल होने के बाद दो विधायकों ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठा दिया है।

राजद के दो विधायकों ने तेजस्वी के का पर उठाए सवाल- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada -बिहार के नवादा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। शुक्रवार को नवादा की विधायक विभा देवी और रजौली के विधायक प्रकाश वीर ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पार्टी के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। यह वार्ता 9 जुलाई को तेजस्वी के नवादा दौरे के बाद हुई, जिसमें दोनों विधायकों ने तेजस्वी की कार्यशैली और नेतृत्व पर सवाल उठाए। 

अपने खून पसीने से राजद  को खड़ा किया

विभा देवी ने प्रेस वार्ता में कहा, हम लोगों ने खून-पसीने से RJD को खड़ा किया है। आज भी हम RJD में हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा परिवार के खिलाफ अनुचित व्यवहार कर रहा है। हमारे परिवार पर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन जनता सब जानती है। हम जनता के लिए काम करते हैं, और जनता हमारे साथ है। 

तेजस्वी पर साधा निशाना

प्रकाश वीर ने भी तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, चुनाव में जनता मालिक है, वही फैसला करेगी। हमने हमेशा जनहित में काम किया है, लेकिन पार्टी में कुछ लोग हमें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। दोनों विधायकों ने तेजस्वी के नेतृत्व में पार्टी के भविष्य पर सवाल उठाए, लेकिन यह भी दोहराया कि वे RJD छोड़ने का इरादा नहीं रखते।  

तेजस्वी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे दोनो विधायक

घमासान तब सामने आया, जब 9 जुलाई को तेजस्वी यादव के नवादा दौरे के दौरान जदयू के कई नेता RJD में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विभा देवी और प्रकाश वीर की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी थी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों विधायकों का पहले से ही तेजस्वी के साथ तनाव चल रहा था, खासकर 2024 के लोकसभा चुनाव में विभा देवी के भाई विनोद यादव द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में RJD के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद।

 विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच RJD के लिए नई चुनौती पेश कर रहा है। तेजस्वी यादव पहले ही विशेष मतदाता सूची संशोधन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और NDA पर हमलावर हैं। अब पार्टी के भीतर इस बगावत ने महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्लेषकों का मानना है कि विभा और प्रकाश के बयान RJD के भीतर गुटबाजी को उजागर करते हैं, जो आगामी चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।

Report - aman sinha