Bihar News: नवादा में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, आरोपियों ने महिला पर जमकर बरसाए लाठी-डंडे और कुदाल
Bihar News: नवादा में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प हुई। दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में महिला गंभीर रुप से घायल बताई जा रही है। घटना रजौली नगर थाना क्षेत्र का है।
Bihar News: बिहार के नवादा में जमीनी विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। दो पक्षों की लड़ाई में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। दरअसल, पूरा मामला रजौली नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित कुंडल मोहल्ले का है। जहां जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि सुबह के समय तीन लोगों ने एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प
घायल महिला की पहचान नजमा खातून के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर चोटों के कारण अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। डॉक्टर स्नेहल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पीड़िता के बेटे मोहम्मद साकिब के अनुसार, यह जमीनी विवाद पहले से चल रहा था। उन्होंने इस संबंध में थाना और कोर्ट में शिकायत भी दर्ज कराई थी। आरोप है कि चांद मियां, मोहम्मद आफताब और मोहम्मद मुख्तार नाम के व्यक्ति हथियारों के साथ वहां पहुंचे।
वीडियो वायरल
उस समय घर में अकेली नजमा खातून थीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि तीन लोग महिला पर लाठी और कुदाल से हमला कर रहे हैं। कुछ महिलाएं बीच-बचाव की कोशिश कर रही हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।