Opens Fire at High School: हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस शूटर को किया ढेर, इलाके में मचा हड़कंप
Opens Fire at High School: हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शूटर को मारकर गिरा दिया।
Opens Fire at High School: हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने सर्तकता दिखाते हुए शूटर को भी मार गिरा। दरअसल, पूरा मामला कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत का है। जानकारी अनुसार मंगलवार को हुई इस गोलीबारी की घटना में शूटर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना उत्तर-पूर्वी इलाके के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया।
10 लोगों की गई जान
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टम्बलर रिज क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल में फायरिंग हुई, जिसमें कई लोगों की जान गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि छह लोग हाई स्कूल के अंदर मृत पाए गए, जबकि दो अन्य लोग एक घर में मृत मिले, जिसे इस घटना से जुड़ा माना जा रहा है। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस स्कूल में यह वारदात हुई वहां करीब 200 छात्र पढ़ते हैं। गोलीबारी के दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और भारी सुरक्षा बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। अधिकारी घटना के कारणों और हमलावर के मकसद का पता लगाने में जुटे हैं।