बिहार मंत्रिमंडल बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर, सीएम सम्राट की पहली पूर्ण मंत्रिमंडल बैठक में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुई पहली पूर्ण मत्रिमंडल बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी.
Bihar cabinet meeting : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पटना सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई. 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली पूर्ण मंत्रिमंडल बैठक रही, क्योंकि इसके पहले हुई बैठकों में सीएम सम्राट के साथ सिर्फ दोनों उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ही मौजूद थे. सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद यह चौथी कैबिनेट बैठक रही. पिछले सप्ताह हुई सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी 34 मंत्रियों के साथ यह पहली कैबिनेट बैठक हुई जिसमें बिहार के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई गई.
बैठक में कई अहम विभागीय प्रस्तावों, विकास योजनाओं, वित्तीय फैसलों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, नए उद्योगों की स्थापना और सरकारी कर्मचारियों की दीर्घ प्रतीक्षित मांगों पर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया. मंत्रिमंडल बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी.
मंत्रिमंडल बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारी लोगों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने पर बड़ा फैसला लिया गया है. इसके तहत अब उन्हें 262 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा जो अब अब तक 257 फीसदी था.