Patna Power Cut: पटना में आज 'पावर कट'! 4 घंटे के लिए इन 24 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, जल्दी जल्दी निपटा लें सारा काम
Patna Power Cut: पटना के निवासियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली विभाग द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस और जर्जर तारों को बदलने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते आज 24 प्रमुख मोहल्लों में 4 घंटे तक बिजली
Patna Power Cut: राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के करीब 24 मोहल्लों में आज यानी गुरुवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा विभाग के अनुसार गुलजारबाग विद्युत प्रमंडल के संदलपुर रोड इलाके में एरियल बंच केबल लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण यह कटौती की जा रही है।
सुबह 11.30 से गुल रहेगी बिजली
विभाग ने बताया कि सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिस्कोमान और सुल्तानगंज फीडर की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान कुमार गुमटी,संदलपुर रोड,विकास कॉलोनी,अल्का कॉलोनी,परशुराम कॉलोनी,श्रीराम नगर,संत पथ और पल्लवी नगर समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इस कारण होगी कटौती
ऊर्जा विभाग ने बताया कि बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए एरियल बंच केबल लगाया जा रहा है। इस काम के चलते अस्थायी रूप से आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। विभाग ने लोगों से होने वाली असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और निर्धारित समय के बाद आपूर्ति सामान्य होने की बात कही है।