मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में...तेजस्वी ने बड़े अधिकारी के मर्डर पर पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- बिहार में अब अपराधियों का सीएम
Bihar News : बिहार के भागलपुर जिले में आज एक बड़ी घटना हुई है। भागलपुर में एक सरकारी अधिकारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब इस मामले को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे-सीधे पीएम मोदी और सीएम सम्राट पर निशाना साधा है...
Patna : बिहार के भागलपुर जिले में आज दिन-दहाड़े एक सरकारी अधिकारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इधर घटना को लेकर राजनीति शुरु हो गई है। राजद नेता व बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष ने सीधे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही 𝐂𝐌 है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।
बताते चले भागलपुर जिले के सुलतानगंज नगर परिषद में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सैरात की डाक प्रक्रिया के दौरान अचानक अंधाधुंध गोलीबारी हो गई। इस सनसनीखेज घटना में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरकारी प्रक्रिया चल रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी—एसएसपी, सिटी एसपी और डीएसपी—भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है तथा संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस घटना ने एक बार फिर से जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े सरकारी कार्यक्रम में इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।