Bihar IPS News: बिहार के 7 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किया अधिसूचना, देखिए लिस्ट

Bihar IPS News: बिहार के 7 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को प्रोन्नति का लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।

बिहार के 7 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन - फोटो : social media

Bihar IPS News: बिहार कैडर के वर्ष 2017 बैच के सात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। प्रमोशन पाने वालों में स्वर्ण प्रभात, शौर्य सुमन, विनीत कुमार, अंबरीश राहुल, प्रमोद कुमार यादव, मनीष और ललित मोहन शर्मा शामिल हैं।

1 जनवरी से प्रभावी होगा प्रोन्नति

इन सभी अधिकारियों को प्रोन्नति का लाभ एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। हालांकि, इस प्रोन्नति के बाद भी संबंधित अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विदेश सेवा के अधिकारियों ने श्रम विभाग का किया भ्रमण

इधर, प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की और श्रमिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।