Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में 87.46% छात्र सफल, आदित्य प्रकाश अमन बने टॉपर, पटना के छात्र रहे फीसड्डी
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष भी विज्ञान संकाय में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है और टॉपर्स सूची में उनकी मजबूत उपस्थिति देखने को मिली है। 87.46 छात्र सफल रहे।
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाते हुए इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम महज 25 दिनों में जारी कर दिया। इस वर्ष 13.04 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम मूल्यांकन शुरू होने के बाद रिकॉर्ड समय में जारी किया गया। परीक्षा में कुल 85.19% छात्र-छात्राएं सफल रहे।
विज्ञान संकाय के छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम में विज्ञान संकाय का प्रदर्शन मजबूत रहा है। इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में कुल 87.46% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। विज्ञान संकाय में कुल 6,14,710 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 3,67,798 छात्र 2,46,912 छात्राएं शामिल थीं।
87.46 प्रतिशत हुए सफल
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के विज्ञान संकाय में कुल 6,14,710 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 3,67,798 छात्र तथा 2,46,912 छात्राएँ हैं। विज्ञान संकाय में कुल 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,27,694 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 5,608 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, विज्ञान संकाय में कुल 5.37,609 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 87.46% है
टॉपर्स की सूची (साइंस स्ट्रीम)
पहला स्थान: आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 481 अंक (96.20%)
दूसरा स्थान: दूसरे स्थान पर दो छात्राएं हैं पहली साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) – 479 अंक (95.80%) दूसरी सपना कुमारी (नवादा) – 479 अंक (95.80%)।
तीसरा स्थान: अनामिका कुमारी (बेगूसराय) – 478 अंक (95.60%)।
चौथा स्थान: सत्याम कुमार (दरभंगा) – 476 अंक (95.20%)।
पांचवां स्थान: पलक कुमारी (मुजफ्फरपुर ) - 475 अंक (95.00)।