Aadhaar Update: आधार कार्ड को लेकर बड़ी चेतावनी! इस तारीख तक फ्री में कर लें अपडेट, वरना अटक सकते हैं बैंक, KYC और सरकारी लाभ , UIDAI ने बढ़ाई डेडलाइन

Aadhaar Update: डिजिटल पहचान के सबसे अहम दस्तावेज आधार कार्ड को लेकर एक बड़ी राहत और साथ ही जरूरी चेतावनी सामने आई है।...

आधार धारकों के लिए अलर्ट!- फोटो : social Media

Aadhaar Update: डिजिटल पहचान के सबसे अहम दस्तावेज आधार कार्ड को लेकर एक बड़ी राहत और साथ ही जरूरी चेतावनी सामने आई है। हर छोटे-बड़े काम में इस्तेमाल होने वाले आधार को अपडेट करने की प्रक्रिया अब और आसान कर दी गई है, लेकिन समयसीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो भविष्य में बैंकिंग से लेकर सरकारी लाभ तक कई सेवाओं में बाधा आ सकती है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार अपडेट से जुड़ी फ्री ऑनलाइन सुविधा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जून 2027 कर दी है। यानी अब नागरिक अपने दस्तावेजों को बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं, लेकिन यह सुविधा केवल myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध है।इस फैसले के बाद देशभर के करोड़ों आधार धारकों को बड़ी राहत मिली है। अब लोग घर बैठे ही अपने आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियों को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ पोर्टल पर लॉगिन कर OTP वेरिफिकेशन के बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया में यूजर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करना होता है। इसके बाद प्रोफाइल में मौजूद जानकारी को वेरीफाई कर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेज JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में अपलोड किए जाते हैं। सबमिट करने के बाद सिस्टम द्वारा वेरिफिकेशन किया जाता है और अपडेट प्रक्रिया पूरी हो जाती है।सरकार का मानना है कि इस डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को आधार केंद्रों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है।हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आधार अपडेट न कराने की स्थिति में कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर KYC प्रक्रिया में दिक्कत, पैन-आधार लिंकिंग में समस्या, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड में रुकावट, यहां तक कि सरकारी योजनाओं के DBT भुगतान में भी देरी हो सकती है।

इसके अलावा मोबाइल सिम वेरिफिकेशन और पेंशन जैसी सेवाओं में भी आधार की गलत या पुरानी जानकारी बड़ी बाधा बन सकती है। इसलिए सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे समय रहते अपने आधार को अपडेट कर लें। डिजिटल इंडिया के इस दौर में आधार अब केवल एक पहचान पत्र नहीं बल्कि हर सुविधा की “चाबी” बन चुका है, ऐसे में इसका अपडेट रहना बेहद जरूरी हो गया है।