PHED में प्रशासनिक फेरबदल, अभय कुमार सिंह बने के नए अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विभाग के मुख्य अभियंता (रूपांकन) अभय कुमार सिंह को पदोन्नति देते हुए अब 'अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव (कार्य प्रबंधन)' के उच्च पद पर पदस्थापित किया है.....

फाइल फोटो- फोटो : सोशल मीडिया

Patna : बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विभाग के मुख्य अभियंता (रूपांकन)  अभय कुमार सिंह को पदोन्नति देते हुए अब 'अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव (कार्य प्रबंधन)' के उच्च पद पर पदस्थापित किया गया है।


तकनीकी और प्रशासनिक अनुभव को तरजीह

अभय कुमार सिंह वर्तमान में मुख्य अभियंता (असैनिक) के रूप में अपनी कुशल सेवाएं दे रहे थे। विभाग द्वारा उनके लंबे प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव, कार्यकुशलता तथा कर्तव्यनिष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस नए और बड़े दायित्व की कमान सौंपी गई है। उनकी इस पदस्थापना से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।


परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

विभागीय सूत्रों के अनुसार, श्री सिंह के कुशल नेतृत्व और लंबे अनुभव से विभाग के कार्यों के प्रभावी संचालन को एक नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में चल रही विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का समयबद्ध (Time-bound) और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। विशेषकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं की सतत निगरानी और बेहतर प्रबंधन को इससे काफी गति मिलने की उम्मीद है।


पारदर्शी और दक्ष सेवा पर रहेगा जोर

इस नई नियुक्ति का एक मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों तक विभागीय सेवाओं की दक्ष, त्वरित और पूरी तरह पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करना है। सरकार के इस कदम से जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने और व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के प्रयासों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।


उल्लेखनीय उपलब्धियों की उम्मीद

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को पूरा विश्वास है कि श्री अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग जनहित की प्राथमिकताओं को पूरा करते हुए सफलता के नए आयाम गढ़ेगा। जल जीवन हरियाली और हर घर नल का जल जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में विभाग आने वाले दिनों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा।


नरोत्तम की रिपोर्ट