Nitish Kumar: 20 साल बाद आज बदला दिखेगा सदन का नजारा! नहीं दिखेंगे नीतीश कुमार, सम्राट-तेजस्वी होंगे आमने सामने

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में आज यानी 24 अप्रैल को विश्वास मत के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। यह सत्र राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, लेकिन इस बार सदन में एक बड़ी कमी साफ महसूस होगी जो नीतीश रुप की गैरमौजूदगी होगी..

सदन में 20 साल बाद नहीं दिखेंगे नीतीश कुमार- फोटो : social media

Nitish Kumar:  बिहार विधानसभा में आज यानी 24 अप्रैल को विश्वास मत के विशेष सत्र बुलाई गई है। करीब 20 साल के बाद सदन में नीतीश कुमार नजर नहीं आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कमी साफ महसूस होगी। करीब दो दशकों के लंबे अंतराल के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति विधानसभा की कार्यवाही को कुछ हद तक सूना बना सकती है।

20 साल बाद सदन में नहीं होंगे नीतीश कुमार

राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा है कि लंबे समय तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी सदन के माहौल को अलग रंग देगी। सदन में बैठने की व्यवस्था भी बदली रहेगी। सम्राट चौधरी सदन नेता की उस जगह पर बैठेंगे जहां नीतीश कुमार नजर आते थे। नीतीश के बगल में सम्राट बैठते थे लेकिन अब सम्राट चौधरी केंद्र होंगे। ट्रेजरी बेंच की पहली पंक्ति में भी बैठने के क्रम में बदलाव होगा। 

नीतीश कुमार की खलेगी कमी  

पहले जहां नीतीश कुमार बैठते थे वहां सम्राट चौधरी होंगे। वहीं सम्राट चौधरी के बगल में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी बैठेंगे। सदन में नीतीश कुमार और इशारों इशारों में उनकी बातों की कमी भी महसूस होगी। नीतीश कुमार अपने अंदाज में सदन में विपक्ष को करारा जवाब देते थे जिसकी कमी अब हमेशा रहेगी। नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी में पहली सदन की कार्यवाही होगी। 

नीतीश कुमार के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव

गौरतलब हो कि आज सम्राट सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। इस विशेष सत्र में सीएम सम्राट विश्वास मत का प्रस्ताव रखेंगे और इसके बाद वोटिंग होगी। सम्राट सरकार आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी। सदन में उनके पक्ष में 201 विधायक हैं तो वहीं कई विपक्ष के विधायक भी समर्थन कर सकते हैं, हालांकि आज नीतीश कुमार की बैगर सदन में उनकी कमी हर सदस्य को जरुर महसूस होगी। सूत्रों की मानें तो सरकार सदन में सीएम नीतीश कुमार के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव भी ला सकती है। ऐसी चर्चा थी कि उनकी विदाई सदन से भव्य तरीके से दी जा सकती है।