Bihar Politics: I.P गुप्ता से मिले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान, 2 घंटे की मुलाकात में क्या क्या हुआ जानिए...

Bihar Politics: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान IIP प्रमुख I.P. Gupta के आवास पहुंचे हैं। आईपी गुप्ता के आवास पर दोनों की मुलाकात हो रही है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बिहार में नया सोशल समीकरण बन रहा है?

Akhtarul Iman met IP Gupta- फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे करीब आ रहा है। राज्य की राजनीति में हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच आज पटना में एक अहम और संभावनाओं से भरी मुलाकात हुई। AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनाब अख्तरूल ईमान ने इंडियन इंकलाब पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Er. I.P. Gupta से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

2 घंटे तक चली बातचीत 

लगभग 2 घंटे चली इस बातचीत में दोनों नेताओं ने दलित, पसमांदा, पिछड़ा वर्ग, और पान (तांती) समाज से जुड़े मुद्दों पर साझा चिंता और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। इस मुलाकात को राजनीतिक विश्लेषक 2025 विधानसभा चुनाव के लिए संभावित गठबंधन की ‘प्रारंभिक बातचीत’ मान रहे हैं। 

दोनों आ सकते हैं साथ ! 

जहां IIP बिहार में पान समाज को राजनीतिक मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है, वहीं AIMIM मुस्लिम और वंचित तबकों में अपनी मजबूत पकड़ रखती है। अगर ये दोनों ताकतें एक साथ आती हैं, तो NDA और INDIA गठबंधन  दोनों के लिए यह एक पॉलिटिकल गेमचेंजर साबित हो सकता है। 

विधानसभा से पहले बड़ा खेला?

बिहार में एक नया सोशल ब्लॉक बनता दिख रहा है जातीय नहीं, मुद्दों पर आधारित राजनीति की ओर बढ़ता बिहार? इस दौरान I.P. Gupta ने कहा कि, "हम हर उस आवाज़ के साथ खड़े हैं जो समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए न्याय मांगती है। हमारी लड़ाई आरक्षण, सम्मान और भागीदारी की है। कोई समझौता नहीं।