मोकामा में अनंत सिंह ने कार्यकर्ता के घर खाया कद्दू भात, नहाय खाय के पहले दिन ऐसे किया जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

Bihar Election 2025: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने छठ पूजा के पहले दिन कार्यकर्ता के घर कद्दू भात खाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अनंत सिंह को छठ व्रती ने अपनी हाथों से कद्दू भात खिलाई..

अनंत सिंह को व्रती ने खिलाई कद्दू भात- फोटो : social media

Bihar Election 2025: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से शुरू हो गया है। इसी मौके पर बाढ़ अनुमंडल के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। जनसंपर्क के दौरान अनंत सिंह ने क्षेत्र की जनता के घरों में कद्दू भात खाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक व्रती ने उन्हें अपने हाथों से प्रसाद भी खिलाया। इसके बाद अनंत सिंह से जनसंपर्क अभियार शुरु की। अनंत सिंह घर घऱ जाकर वोट मांग रहे हैं और मोकामा में अपनी जीत सुनिश्चित कर रेहे हैं। 

मोकामा में महामुकाबला 

मोकामा विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बनी हुई है। मोकामा में महामुकाबला देखने को मिलेगा। अनंत सिंह के सामने बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं। दोनों बाहुबलियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है। सूरजभान सिंह जहां अनंत सिंह को मात देने के लिए चुनाव अभियान चला रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अनंत सिंह भी अपनी मजबूती को दिखा रहे हैं। 

अनंत सिंह के गढ़ में सूरजभान सिंह करेंगे कब्जा?

मोकामा अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है और यहां उनको लोग छोटे सरकार के नाम से पुकारते हैं। चुनावी मैदान में भले ही अनंत सिंह के खिलाफ वीणा देवी हो लेकिन यहां मुकाबला अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह माना जा रहा है। बता दें कि दोनों ही नेता भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं और मोकामा में भूमिहार मतदाता ही निर्णायक भूमिका में भी रहते हैं। ऐसे में भूमिहार मतदाताओं का झुकाव जिसके ओर अधिक होगा चुनावी जंग में जीत भी उसकी ही होगी। आपराधिक मामलों के कारण सूरजभान सिंह पर चुनाव लड़ने से प्रतिबंध लगा हुआ है जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है। 

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट