बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

पटना के बाढ़ थाना पुलिस ने अपराधियों के एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों को हथियार के साथ धड़ दबोचा....

हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार- फोटो : रवि शंकर

Patna : राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके बाढ़ अनुमंडल में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। बाढ़ थाना पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी दिखाते हुए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया है। इस संबंध में एसडीपीओ (SDPO) रामकृष्ण ने मीडिया को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी है।


बेढ़ना के निकट जुटे थे बदमाश, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना इलाके के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आपस में जुटे हुए हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए बाढ़ थाना पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की और बताए गए ठिकानों की घेराबंदी कर दी। पुलिस की त्वरित और अचूक कार्रवाई से अपराधियों को भागने का मौका नहीं मिला।


रोहित और गुलशन के पास से हथियार बरामद

पुलिस ने घेराबंदी के दौरान मौके से दो युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए अपराधियों की पहचान रोहित और गुलशन के रूप में हुई है, जो दोनों ही बाढ़ थाना क्षेत्र के चालीसकुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक अवैध रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


आपराधिक नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस

फिलहाल बाढ़ थाना पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और इस सिंडिकेट में उनके अन्य कौन-कौन साथी शामिल हैं। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और इसे पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


रवि शंकर की रिपोर्ट

Barh Police Station, SDPO Ramakrishna, Badhna Barh Crime News, Rohith and Gulshan Arrested, Revolver Seized Barh, Patna Rural Police