Bihar Transfer: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, राजेश कुमार को BSEB और मनोज कुमार को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Bihar Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पटना प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और मनोज कुमार को शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

Bihar Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 5 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार को शिक्षा विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।


राजेश कुमार संभालेंगे परीक्षा समिति के अध्यक्ष का काम


2001 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार फिलहाल पटना प्रमंडल के आयुक्त हैं। सरकार के आदेश के अनुसार, वह अगले आदेश तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

मनोज कुमार को शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी


2007 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार वर्तमान में पंचायती राज विभाग के सचिव हैं। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है। नई अधिसूचना के तहत वह अगले आदेश तक शिक्षा विभाग, बिहार के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यपाल के आदेश से यह अधिसूचना जारी की है। आदेश पर सरकार के विशेष सचिव संजय कुमार के हस्ताक्षर हैं।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट