बिहार प्रशासनिक फेरबदल: दो IAS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

बिहार मे एकबार फिर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल हुआ है। राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है....

Patna : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों का तबादला किया है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के उप सचिव राजीव रंजन दास द्वारा 6 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को राज्य के दो महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


कुमार मंगलम बने ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव 

जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार मंगलम को स्थानांतरित किया गया है। वे अब तक राजस्व पर्षद, बिहार, पटना के सचिव के पद पर पदस्थापित थे। तबादले के बाद उन्हें अगले आदेश तक ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।


अनिल बसाक को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी 

वहीं 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल बसाक का भी स्थानांतरण किया गया है। श्री बसाक मधेपुरा जिले में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के रूप में कार्यरत थे। उन्हें अब पटना स्थानांतरित करते हुए पथ निर्माण विभाग, बिहार में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।


संबंधित विभागों को प्रतिलिपि प्रेषितजारी हुई अधिसूचना 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पत्र की प्रतिलिपि वित्त विभाग, मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, महालेखाकार, संबंधित विभागों के सचिवों और संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।


प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी 

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में युवा और अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से इन विभागों के विकासात्मक कार्यों और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। दोनों अधिकारी जल्द ही अपने नए पदभार को ग्रहण करेंगे।