BAS Promotions 2026 - नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: बिहार में कई IAS स्तर के पदों पर अधिकारियों की तैनाती, देखें प्रमोट होने वाले अफसरों के नाम
BAS Promotions 2026 - बिहार सरकार ने 30 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी कर बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को विशेष सचिव, अपर सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर प्रोन्नति दी है। देखें पूरी लिस्ट।
Patna - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (बि.प्र.से.) के कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए अस्थायी कार्यकारी प्रभार सौंपा है । राज्यपाल के आदेश से जारी इन अलग-अलग अधिसूचनाओं के माध्यम से अधिकारियों को विशेष सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव और अपर समाहर्ता के स्तर पर प्रोन्नति दी गई है ।
यहाँ प्रोन्नति और नए कार्यकारी प्रभार का विवरण दिया गया है:
विशेष सचिव एवं समकक्ष (वेतन स्तर-14)
अपर सचिव स्तर के 9 अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर अस्थायी कार्यकारी प्रभार दिया गया है । इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- मृणायक दास (पश्चिम बंगाल)
- मनोरंजन कुमार (पूर्वी चम्पारण)
- विकास कुमार (सीवान)
- डॉ. गगन (पटना)
- जनार्दन कुमार (पटना)
- शाहिद परवेज (समस्तीपुर) एवं अनिता सिंह (भोजपुर)
अपर सचिव एवं समकक्ष (वेतन स्तर-13 ए)
संयुक्त सचिव स्तर के 11 अधिकारियों को अपर सचिव के पद पर उत्क्रमित कर कार्यकारी प्रभार दिया गया है । प्रमुख नाम:
- पूनम कुमारी (नवादा)
- मो. उमैर (रोहतास)
- सुधांशु शेखर (शिवहर)
- विनय कुमार साह (मुंगेर)
- कुन्दन कुमार (नालंदा) एवं संजय कुमार सिन्हा (नवादा)
संयुक्त सचिव एवं समकक्ष (वेतन स्तर-13)
अपर समाहर्ता स्तर के 13 अधिकारियों को संयुक्त सचिव के रूप में अस्थायी प्रभार सौंपा गया है । सूची में शामिल हैं:
- जया लक्ष्मी शिवम (पटना)
- बृन्दा लाल एवं सुभाष कुमार (दोनों सीवान)
- तेज नारायण राय एवं लखीन्द्र पासवान (दोनों वैशाली)
- दिनेश राम (पश्चिम चम्पारण)
- मो. शफीक एवं मो. जफर आलम
अपर समाहर्ता, उप सचिव एवं अन्य पदोन्नतियाँ
- अपर समाहर्ता (वेतन स्तर-12): जय प्रकाश नारायण (उत्तर प्रदेश) और अनिल कुमार रमण (मधुबनी) को उप सचिव से अपर समाहर्ता स्तर पर प्रोन्नत किया गया है ।
- उप सचिव (वेतन स्तर-11): बिहार प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों— मुकेश कुमार "मुकुल", बिरेन्द्र कुमार, शिवशंकर पासवान और नीलम कुमारी—को उप सचिव का अस्थायी कार्यकारी प्रभार मिला है ।