JDU दफ्तर में भारी बवाल, मंत्री रत्नेश सदा का किया घेराव, ANM का फूटा गुस्सा

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात नहीं होने पर नाराज एएनएम ने मंत्री रत्नेश सदा की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए जदयू कार्यालय के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Surround Minister Ratnesh Sada- फोटो : news4nation

Bihar News :  समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर संविदा पर कार्यरत एएनएम (ANM) ने बुधवार को जदयू कार्यालय में प्रदर्शन किया। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंची एएनएम स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों को उनके सामने रखना चाहती थीं। मुलाकात नहीं होने पर प्रदर्शन कर रहीं एएनएम ने आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा का घेराव कर दिया। जैसे ही उनकी गाड़ी आई भीड़ ने उसे चारो ओर से घेर लिया।


प्रदर्शनकारी एएनएम का कहना है कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2014 और उसके बाद हुई थी, लेकिन वर्षों से सेवा देने के बावजूद वे अब भी संविदा पर काम कर रही हैं। उनका आरोप है कि उन्हें बेहद कम मानदेय में काम करना पड़ रहा है। एएनएम ने सरकार से समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की।


स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात नहीं होने पर नाराज एएनएम ने मंत्री रत्नेश सदा की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए जदयू कार्यालय के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर किसी तरह मंत्री की गाड़ी को वहां से आगे रवाना कराया।


प्रदर्शनकारी एएनएम ने कहा कि वे अपनी समस्याओं और वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिलना चाहती थीं।