बिहार कैबिनट मीटिंग में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, दो नए विश्वविद्यालय बनाने को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार बैठक में कुल 24 एजेंडों पर चर्चा हुई, और in प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Bihar cabinet- फोटो : news4nation

Bihar Cabinet :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना और पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय खोलने समेत कई अहम फैसले लिए गए।


कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार बैठक में कुल 24 एजेंडों पर चर्चा हुई, और in प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।  


बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय

कैबिनेट के प्रमुख फैसलों में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी देना शामिल है। यह विश्वविद्यालय सिमरिया, बेगूसराय में स्थापित किया जाएगा।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत जी०पी०ओ० गोलम्बर के नजदीक Multi-Model Hub को पटना जंक्शन से जोड़ने हेतु निर्मित भूमिगत (Sub-Way) का अधिकारिक नामकरण आचार्य किशोर कुणाल सब-वे" किए जाने की स्वीकृति दी गई है