Bihar Census 2027: बिहार में इस दिन से शुरु होगी जनगणना, दो चरणों में होगा आयोजन, आम लोगों से पूछे जाएंगे ये सवाल, रहे तैयार
Bihar Census 2027: जनगणना के पहले चरण में कुल 33 प्रश्न शामिल होंगे। ये प्रश्न मकानों की स्थिति, उनके उपयोग, उपलब्ध सुविधाओं, परिसंपत्तियों और मुख्य अनाज के उपभोग से संबंधित होंगे। केंद्र सरकार द्वारा ये प्रश्न 23 जनवरी 2026 को विधिवत जारी किए जा चु
Bihar Census 2027: भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर बिहार में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक पटना स्थित पुराने सचिवालय में आयोजित की गई। जानकारी अनुसार जनगणना-2027 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। यह प्रक्रिया अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच चयनित 30 दिनों में पूरी की जाएगी। पहले चरण के पूरा होने के बाद इससे संबंधित अधिसूचना राज्य राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।
सीमा स्थिरीकरण लागू
भारत सरकार की सीमा स्थिरीकरण अधिसूचना के तहत 31 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2027 तक राज्य में किसी भी ग्रामीण या शहरी प्रशासनिक इकाई की सीमा या क्षेत्राधिकार में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। फिलहाल बिहार में 534 ग्रामीण और 265 शहरी प्रशासनिक इकाइयां अधिसूचित हैं, जिनमें एक छावनी परिषद भी शामिल है। इन्हीं इकाइयों के आधार पर जनगणना का कार्य किया जाएगा।
पहले चरण में पूछे जाएंगे 33 प्रश्न
जनगणना के पहले चरण में कुल 33 प्रश्न शामिल होंगे। ये प्रश्न मकानों की स्थिति, उनके उपयोग, उपलब्ध सुविधाओं, परिसंपत्तियों और मुख्य अनाज के उपभोग से संबंधित होंगे। केंद्र सरकार द्वारा ये प्रश्न 23 जनवरी 2026 को विधिवत जारी किए जा चुके हैं। इस चरण की नोडल जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है।
जियो-स्पैशियल तकनीक पर रहेगा विशेष जोर
जनगणना की योजना के शुरुआती चरण से ही जियो-स्पैशियल डेटा और एनालिटिक्स के उपयोग को अनिवार्य किया गया है। इसको लेकर तैयारी जारी है। गौरतलब हो कि, भारत की 16वीं जनगणना (Census 2027) ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है।
दो चरणों में होगी जनगणना
प्रथम चरण (अप्रैल - सितंबर 2026) इस दौरान मकानों का सूचीकरण (House Listing) और आवास संबंधी जनगणना की जाएगी। इसमें घर की बनावट, बिजली, पानी, इंटरनेट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे। द्वितीय चरण (फरवरी 2027) इस चरण में जनसंख्या की गिनती (Population Enumeration) होगी। पूरे देश के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि (Reference Date) 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है।
पूछे जाएंगे 33 सवाल
1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
2. जनगणना मकान नंबर
3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
4. जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
5. जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
6. जनगणना मकान के उपयोग
7. जनगणना मकान की हालत
8. परिवार क्रमांक
9. परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. परिवार के मुखिया का लिंग
12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
16. पेयजल का मुख्य स्त्रोत
17. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
18. प्रकाश का मुख्य स्त्रोत
19. शौचालय की सुलभता
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी
22. स्नानगृह की उपलब्धता
23. रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर
27. टेलीविजन
27. इंटरनेट सुविधा
28. कंप्यूटर/लैपटॉप
29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
31. कार/जीप/वैन
32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)