Bihar Politics: 'बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो', जदयू कार्यालय में लगे जोरदार नारे, नीतीश के बेटे का चांदी के मुकुट से स्वागत
Bihar Politics: बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो, यह नारा जदयू कार्यालय में तब गूंजा जब वहां निशांत कुमार पहुंचे। निशांत कुमार का स्वागत चांदी के मुकुट को पहना कर किया गया।
Bihar Politics: जदयू दफ्तर में आज धूम धाम से भामाशाह जयंती मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के 12 दिन बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने भामाशाह जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने अपने ऊपर बने एक गाने पर ताली बजाई और मंच पर मौजूद नेताओं को भी ताली बजाने का इशारा किया।
नीतीश कुमार को बताया गया मुख्यमंत्री
वहीं, कार्यकर्ताओं के बीच बांटे गए पंपलेट में उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बताया गया। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने भी मीडिया से बातचीत में उन्हें सीएम कहकर संबोधित किया। वहीं इस मौके पर उनके बेटे निशांत कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को चांदी का मुकुट पहनाया और “बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” जैसे नारे लगाए।
झूमते नजर आएं कार्यकर्ता
कार्यक्रम के जरिए जेडीयू ने सामाजिक समरसता और महापुरुषों के सम्मान का संदेश देने की कोशिश की। पार्टी नेताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण की मिसाल है। कार्यक्रम में “सुशासन को देगा रफ्तार, इंजीनियर निशांत कुमार” गाना भी बजाया गया। जिस पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए।
3 मई से यात्रा पर निकलेंगे निशांत
कार्यक्रम के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वे 3 मई से प्रदेश यात्रा पर निकलेंगे और अपने पिता द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जेडीयू कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिससे पार्टी के भीतर उत्साह का माहौल देखने को मिला।