BPSSC ESI Result: बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन, यहां देखें रिजल्ट
BPSSC ESI Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने परिवहन विभाग के अंतर्गत 'प्रवर्तन अवर निरीक्षक' (Enforcement Sub-Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परीक्षाफल घोषित कर दिया है।
BPSSC ESI Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने परिवहन विभाग के अंतर्गत 'प्रवर्तन अवर निरीक्षक' (Enforcement Sub-Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परीक्षाफल घोषित कर दिया है। विज्ञापन संख्या-03/2025 के तहत निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।
सभी 33 रिक्तियों पर हुआ चयन
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 33 रिक्तियों के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस लंबी और चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया के बाद सभी पदों को भर लिया गया है। चयनित उम्मीदवारों का विवरण को देखे तो परीक्षा में कुल 33 अभ्यर्थी चुने गए हैं। जिनमें 22 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल है।
चयन प्रक्रिया के मुख्य पड़ाव
यह भर्ती प्रक्रिया 28 मई 2025 को विज्ञापन प्रकाशन के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को कई कड़े चरणों से गुजरना पड़ा, जिनमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक जाँच परीक्षा (Physical Test) और साक्षात्कार (Interview) शामिल था। इन सभी चरणों में सफल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची आज, 10 मार्च 2026 को जारी की गई।
यहाँ होगा योगदान
सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आगे की 'योगदान' (Joining) संबंधी कार्रवाई राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार, पटना के कार्यालय द्वारा की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी अगली अपडेट्स के लिए तैयार रहें।
कहाँ देखें रिजल्ट?
अभ्यर्थी अपना विस्तृत परीक्षाफल और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए 'Transport Dept.' टैब पर क्लिक करना होगा।