बिहार सरकर के मंत्रियों का विभाग बंटा, सम्राट को गृह, विजय सिन्हा को भू राजस्व, श्रेयसी खेल और मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई थी जिनके विभागों का बंटवारा शुक्रवार को किया गया. लंबे समय बाद भाजपा को गृह विभाग मिला है।

Bihar ministers portfolios - फोटो : news4nation

Bihar ministers portfolios : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुकवार को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. वे शुक्रवार शाम 3.30 बजे के बाद राजभवन पहुंचे और वहां मंत्रियों के विभागों की लिस्ट राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौपी. नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में बीजेपी के 14, जदयू के आठ और लोजपा (RV) के दो और रालोमो व हम के एक-एक नेता शामिल हैं। एक दिन पहले ही नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी.

भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, रामकृपाल यादव, नितिन नबीन, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार मंत्री बने हैं. 


वहीं जदयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमां खान मंत्री बने हैं. इसके अलावा संजय कुमार और संजय कुमार सिंह लोजपा (रा) से मंत्री बने हैं. वहीं संतोष सुमन हम से जबकि दीपक प्रकाश को रालोमो से मंत्री बनाया गया है. 


दरअसल, एनडीए ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रचंड जीत दर्ज की, जिसमें 243 में से 202 सीटें जीतीं, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटें ही हासिल कर सका। सत्तारूढ़ गठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया, जो दूसरी बार है जब एनडीए ने राज्य चुनावों में 200 सीटों का आंकड़ा पार किया। 2010 में, इसने 206 सीटें जीती थीं।