Bihar Government: बिहार के सरकारी अधिकारियों की 'मौज'! अब लाखों की लग्जरी कार में घूमेंगे माननीय, कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!

Bihar Government: बिहार के सरकारी अधिकारी अब लग्जरी कार में सवारी करेंगे। सरकार ने सरकारी अधिकारियों के वाहनों की कीमत बढ़ा दी है। मंत्री से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को इसका लाभ मिलेगा।

लाखों की कार में घूमेंगे माननीय- फोटो : social media

Bihar Government: बिहार में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी अधिकारी अब लाखों की लग्जरी कार में घूमेंगे। नीतीश सरकार ने मंत्रियों, जजों और वरिष्ठ अधिकारियों की आधिकारिक गाड़ियों को लेकर फैसला लिया है। जानकारी अनुसार नीतीश सरकार ने सरकारी वाहनों की खरीद की अधिकतम कीमत सीमा बढ़ा दी है।

अब 37 लाख की गाड़ियों पर घूमेंगे अधिकारी 

जानकारी अनुसार अब अधिकारी पहले से अधिक महंगी और आधुनिक सुविधाओं वाली गाड़ियां खरीद सकेंगे। सरकार का कहना है कि समय के साथ वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में पुरानी सीमा को अपडेट करना जरूरी था। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों के लिए गाड़ी खरीद की सीमा 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 37 लाख रुपये कर दी गई है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के वाहनों की भी कीमत बढ़ी 

नई व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी (DM) और समकक्ष अधिकारियों के लिए गाड़ी खरीद की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 22 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक (SP) के लिए यह सीमा 16 लाख से बढ़ाकर 18 लाख रुपये कर दी गई है। छोटे अधिकारियों को भी अब 16 लाख रुपये तक की गाड़ी खरीदने की अनुमति दी गई है। सरकार ने इस नई व्यवस्था को पांच अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है, ताकि अधिकारियों को उनके पद और जरूरत के अनुसार सुविधाएं मिल सकें। 

तकनीकी लैस वाहनों की मांग 

यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया है, जिसकी अधिसूचना वित्त विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह बदलाव जरूरी था, क्योंकि पुरानी गाड़ियों को बदलना और नई तकनीक से लैस वाहनों का उपयोग करना समय की मांग है। इससे अधिकारियों को कामकाज में सुविधा होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व आरामदायक बनेगी।