Bihar IAS Transfer: आधी रात बिहार मे 12 आईएएस का ट्रांसफर,छात्रों पर एके 47 चलाने , भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन? सीवान- आरा समेत 5 जिलों के डीए बदले, शिक्षा विभाग में भी हुआ बड़ा बदलाव, पढ़िए लिस्ट
Bihar IAS Transfer: बिहार की सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक गलियारों में बड़ा उलटफेर करते हुए बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है।
Bihar IAS Transfer: बिहार की सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक गलियारों में बड़ा उलटफेर करते हुए बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार के इस फैसले से शासन-प्रशासन की तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बिहार की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दीं। सीवान के DM को भी हटा दिया गया है, जहां स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान AK-47 से गोली चलने की घटना ने सनसनी मचा दी थी। वहीं, भरत एनकाउंटर के बाद भोजपुर की कमान नए IAS अधिकारी को सौंपी गई है। इस तबादले के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है। सीवान और भोजपुर के अलावा बिहार के कुल 5 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है।कई विभागों के प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके साथ ही कई जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं। इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
5 जिलों को मिले नए DM
इस तबादले की गूंज जिलों तक भी पहुंची है। मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का डीएम, रिची पाण्डेय को बेगूसराय का डीएम और विजय प्रकाश मीणा को सीवान का डीएम बनाया गया है। तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी, जबकि कुमार अनुराग को कैमूर का जिलाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, सीवान और कैमूर में प्रशासनिक नेतृत्व बदलने से आने वाले दिनों में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा बी. कार्तिकेय धनजी को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है। चंद्रशेखर सिंह जल संसाधन विभाग के सचिव बने रहेंगे और उन्हें लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवदीप शुक्ला को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कुल मिलाकर सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल ने सूबे की नौकरशाही में नई हलचल पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी शासन की योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज को किस अंदाज में आगे बढ़ाते हैं।
पटना प्रमंडल को भी मिला नया आयुक्त
2001 बैच के IAS अधिकारी राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, पटना के मौजूदा आयुक्त मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। राजधानी और प्रमंडल की प्रशासनिक कमान में हुए इस बदलाव पर सबकी निगाहें रहेंगी।
सबसे अहम बदलाव 1997 बैच के IAS अधिकारी पंकज कुमार को लेकर हुआ है। अब तक ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार उनके पास पहले की तरह बरकरार रहेगा। उनके गृह विभाग में आने के बाद कुंदन कुमार गृह विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
शिक्षा विभाग में भी बदली कमान
2010 बैच के IAS अधिकारी राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग और वित्त विभाग के संसाधन से जुड़े अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास बने रहेंगे। वहीं विनोद सिंह गुंजियाल को समाज कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ग्रामीण विकास और वित्त विभाग में भी बड़ा बदलाव
1996 बैच के अधिकारी एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से स्थानांतरित कर ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं 1999 बैच के विनय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग से स्थानांतरित कर वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। हालांकि नगर विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार उनके पास रहेगा।
अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ अगले आदेश तक BIPARD के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग से हटाकर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है।