Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO, कार्तिकेयन ए.के. पुलिस मुख्यालय भेजे गए

Bihar IPS Transfer List: बिहार गृह विभाग ने IPS अफसरों का तबादला किया। 2023 बैच के IPS नारायण उपाध्याय को फुलवारी शरीफ (पटना) का नया SDPO-1 बनाया गया, जबकि मुजफ्फरपुर नगर SDPO कार्तिकेयन ए.के. को PHQ पटना भेजा गया।

नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO- फोटो : Reporter

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में गृह विभाग के आधिकारिक आदेश के तहत आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर पदस्थापित किया गया है। 


नारायण उपाध्याय को मिली फुलवारी शरीफ SDPO-I की जिम्मेदारी

जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री नारायण उपाध्याय, जो अब तक सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नारायण उपाध्याय को अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I (SDPO-1), फुलवारी शरीफ, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। 

कार्तिकेयन ए०के० भेजे गए बिहार पुलिस मुख्यालय

वहीं दूसरी ओर, वर्ष 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री कार्तिकेयन ए०के० का भी स्थानांतरण किया गया है। वे अब तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II (SDPO-2), नगर मुजफ्फरपुर के पद पर कार्यरत थे। नए आदेश के तहत उन्हें मुजफ्फरपुर से स्थानांतरित कर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापन की प्रतीक्षा (Awaiting Posting) में रखा गया है।