Bihar bas officers news - 67वीं बीपीएससी के सफल 10 अधिकारियों की नियुक्ति को किया गया नियमित, नोटिफिकेशन जारी
Bihar bas officers news - बिहार प्रशासनिक सेवा के 67वीं बीपीएससी में सफल 10 अधिकारियों की नियुक्ति को नियमित कर दिया गया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Patna - सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 67वीं बीपीएससी के सफल 10 पदाधिकारियों की नियुक्ति को नियमित कर दिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इन अधिकारियों को इस साल 27 जनवरी को अलग अलग जिलों में उप समाहर्ता के पद पर औपबंधिक नियुक्ति की गई थी। जिसके बाद अब तीन महीने बाद उनकी नियुक्ति को नियमित किया जा रहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि इन 10 अधिकारियों को नियमित करने का निर्णय चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन करने के बाद लिया गया है।
Editor's Picks