Bihar IAS Promotion 2026: बिहार में 34 IAS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, पटना के नगर आयुक्त समेत गया, नालंदा और समस्तीपुर के DM का भी प्रमोशन, पढिए लिस्ट

Bihar IAS Promotion 2026:बिहार में प्रशासनिक महकमे के भीतर बड़ा फेरबदल और तरक्की का दौर शुरू हो गया है। ...

बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन- फोटो : X

Bihar IAS Promotion 2026:बिहार में प्रशासनिक महकमे के भीतर बड़ा फेरबदल और तरक्की का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को इस सिलसिले में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फैसले के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा के अलावा नालंदा, समस्तीपुर और गया के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।


सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, 2014 बैच के इन 34 आईएएस अधिकारियों को चयन ग्रेड यानी विशेष सचिव स्तर के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। इन्हें वेतन स्तर-13 का लाभ मिलेगा, जिसका वेतनमान 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये तक निर्धारित है। यह तरक्की 1 जनवरी 2027 अथवा उसके बाद संबंधित पद पर कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।

इस प्रशासनिक फैसले में संतोष कुमार मल्ल और पंकज कुमार को भी बड़ी जिम्मेदारी के अनुरूप प्रमोशन दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को शीर्ष वेतनमान यानी अपर मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है। वहीं, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है।इसके अलावा हिमांशु शर्मा, शीर्षत कपिल, डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, उज्ज्वल कुमार, नरेश झा, ब्रजेश कुमार, नवीन कुमार और उदयन मिश्रा समेत कई अधिकारियों को सचिव स्तर के ग्रेड में तरक्की मिली है।

प्रमोशन पाने वाले 34 अधिकारियों की सूची में कई अहम पदों पर तैनात अफसर शामिल हैं। नालंदा की जिलाधिकारी उदीता सिंह, समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को भी प्रोन्नति दी गई है। वहीं, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है।

प्रमोशन पाने वाले सभी 34 IAS अधिकारियों की सूची

1. उदीता सिंह – डीएम, नालंदा

2. रोशन कुशवाहा – डीएम, समस्तीपुर

3. शशांक शुभंकर – डीएम, गया

4. आदित्य प्रकाश – अपर सचिव, पंचायती राज विभाग

5. अमित कुमार पांडेय – अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

6. यशपाल मीणा – नगर आयुक्त, पटना

7. सौरभ जोरवाल – एमडी, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी

8. श्याम बिहारी मीणा – अपर सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद

9. संजय कुमार – अपर सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग

10. संगीता सिंह – अपर सचिव, लघु जल संसाधन विभाग

11. मुकेश कुमार – निदेशक, भविष्य निधि निदेशालय

12. गौतम पासवान – मिशन निदेशक, बिहार महादलित विकास मिशन

13. रंजीत कुमार – अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग

14. कल्पना कुमारी – अपर सचिव, कृषि विभाग

15. प्रवीण कुमार – अपर सचिव, परिवहन विभाग

16. मृत्युंजय कुमार – मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम

17. डॉ. नंद लाल आर्य – बंदोबस्त पदाधिकारी, बक्सर

18. सुजीत कुमार – बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान

19. रजनीश कुमार सिंह – महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं

20. राकेश रंजन – महाप्रबंधक, बेल्ट्रॉन

21. संजय कुमार – अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग

22. शंभु शरण – अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग

23. राजेश कुमार सिंह – अपर सचिव, भवन निर्माण विभाग

24. राजेश कुमार – अपर सचिव, संसदीय कार्य विभाग

25. सुनील कुमार – निदेशक, अंकेक्षण, वित्त विभाग

26. माधव कुमार सिंह – अपर सचिव-सह-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

27. अहमद महमूद – अपर सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग

28. विनायक मिश्र – निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना

29. सुमन कुमार – अपर सचिव, राज्यपाल सचिवालय

30. कुमार मंगलम – अपर सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग

31. मो. तारिश खां – सचिव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

32. अखिलेश कुमार सिंह – अपर सचिव, कृषि विभाग

33. राजेश भारती – श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग

34. अतुल कुमार वर्मा – प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम

इस प्रमोशन से बिहार के प्रशासनिक ढांचे में अधिकारियों की वरिष्ठता और वेतनमान में बदलाव होगा। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों और तैनाती में क्या बदलाव देखने को मिलता है।