Bihar Land : हड़ताल से रुके काम अब युद्धस्तर पर निपटेंगे, राजस्व विभाग का सख्त फरमान! राजस्व कर्मचारियों ने अब नहीं किया ये काम तो निपट जाएंगे

Bihar Land : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...

फार्मर रजिस्ट्री पर सरकार सख्त- फोटो : social Media

Bihar Land Reforms: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विभाग के सचिव  ने गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में राज्य के सभी अपर समाहर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सचिव ने कहा कि हड़ताल अवधि के कारण बड़ी संख्या में राजस्व से जुड़े मामले लंबित हो गए हैं। ऐसे में इन मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी राजस्व कर्मचारी अतिरिक्त समय देकर काम करें। इसके तहत सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक विशेष रूप से लंबित मामलों के निष्पादन का कार्य किया जाएगा।

सचिव ने जिलों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि राजस्व कर्मचारियों के स्थापना संबंधी मामलों का जल्द समाधान किया जाए। साथ ही अंचल अधिकारियों के लंबित वेतन भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। विभागीय स्तर पर लंबित फाइलों को तेजी से क्लियर करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। सभी राजस्व न्यायालयों में विभाग द्वारा खरीदे गए वीसी सिस्टम के इंस्टॉलेशन की तैयारी जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि सुनवाई और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके।

इसके अलावा नालंदा के अपर समाहर्ता के साथ मलमास मेला की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक , अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, आजीव वत्सराज, मणिभूषण किशोर, नवाजिश अख्तर और उप सचिव संजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।