Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, एक अंक में आ जाएगा तापमान, रहे सावधान

Bihar Weather: बिहार में ठंड दस्तक दे दी है। धीरे धीरे तापमान में भारी गिरावट देखने को भी मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

बिहार में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather:  बिहार में सर्दी की दस्तक हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं शहरी इलाकों में दिन में थोड़ी राहत है। हालांकि सुबह और रात के समय कनकनी रह रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन के समय हल्की धूप रहेगी, जबकि शाम ढलते ही ठंड का असर महसूस होने लगेगा। 

दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट 

वहीं सुबह के समय बिहार के अधिकांश जिलों में कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान एक बार फिर गिरावट की ओर जा सकता है।

पटना का कैसा रहेगा मौसम 

पटना सहित कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट से ठंड तेज हुई है। राज्य में न्यूनतम तापमान 9.6°C से 15.4°C के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 14.7°C रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 26.3°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में जहां 1 डिग्री की गिरावट देखी गई, वहीं अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं आज के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है।

सबसे ठंडा जिला रहा बक्सर 

बुधवार को बक्सर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6°C रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों पटना, गोपालगंज, सुपौल और बेगूसराय में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों ने ठंड का असर अधिक महसूस किया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बिहार के एक-दो इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर दृश्यता 500 मीटर तक घट सकती है, खासकर उत्तर बिहार के क्षेत्रों में परेशानी हो सकती है।