Bihar Weather: बिहार में 'मानसून ब्रेक', भीषण गर्मी के लिए रहिए तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मानसून रुक है। लगातार तीसरे साल राज्य में मानसून ब्रेक की स्थिति बन रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी के लिए अलर्ट किया है।

भीषण गर्मी करेगी परेशान - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर आज से गर्मी का दौर शुरु होगा। पटना सहित तमाम जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। राज्य में मानसून की गतिविधियां रुक गई है। जिससे अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

बिहार में मानसून ब्रेक 

मौसम विभाग के मुताबिक, इसका मुख्य कारण है पुरवइया हवा का कमजोर पड़ना, जबकि पछुआ हवाएं तेज हो गई हैं। इसी स्थिति को "मानसून ब्रेक" कहा जाता है। दरअसल, 29 मई से दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार के ठीक ऊपर पश्चिम बंगाल में स्थिर है और पिछले छह दिनों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। यह लगातार तीसरा साल है जब राज्य में मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है।"

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश 

इस मौसमीय असंतुलन का असर अब राज्य के अधिकांश हिस्सों में साफ नजर आने लगा है। जहां कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही थी, वहीं अब उन इलाकों में भी बारिश रुकने के आसार बनते दिख रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को केवल सीमित जिलों में बारिश की संभावना है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश हो सकती है।

पटना सहित इन जिलों के लोग गर्मी से रहेंगे परेशान

इनमें से सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज धूप के कारण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल आम लोगों को फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।