Bihar Weather: बिहार में मौसम का रौद्र रुप, कई जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट
r Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।...
Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की हिदायत दी गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना, अररिया और सीवान में बारिश दर्ज की गई। राजधानी पटना में सुबह से ही कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। हालांकि बारिश के बाद भी उमस से फौरी राहत मिलने के आसार कम हैं। दिन में धूप निकलने और वातावरण में मौजूद नमी के कारण चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, नमी और बढ़ते तापमान की वजह से स्थानीय स्तर पर बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसका असर यह है कि एक ही जिले के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में सिर्फ बादल छाए रहने या उमस का सामना करना पड़ सकता है।
5 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 सितंबर तक बिहार में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। खासकर चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अचानक तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।