Bihar weather: बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज, सुबह ठंडक, दिन में धूप की तपिश, शाम सिहरन
Bihar weather: बिहार के मौसम में इन दिनों एक अजीबोगरीब तब्दील नजर आ रही है। ...
Bihar weather: बिहार के मौसम में इन दिनों एक अजीबोगरीब तब्दील नजर आ रही है। रात और सुबह की ठंडक अब साफ तौर पर महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर का वक्त धूप की तपिश से गरमा जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
उत्तर बिहार और सीमावर्ती इलाकों में सुबह के वक्त हल्की से मध्यम धुंध और कोहरे का असर देखा जा सकता है।उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकल आएगी। पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा और शेखपुरा समेत मध्य और दक्षिण बिहार के जिलों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।
पटना शहर में भी सुबह हल्की धुंध संभव है, जिसके बाद आसमान बिलकुल साफ रहेगा।तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री तक सीमित रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात के समय ठंडक बढ़ने से लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के शहरवार पूर्वानुमान के अनुसार आज मंगलवार को बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के वक्त कई जिलों में कोहरा छा सकता है। खासकर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में कोहरे का अलर्ट जारी है। इन इलाकों में सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए।दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट जाएगी और तेज धूप निकल आएगी। ऐसे मौसम में सुबह-शाम ठंडक और दोपहर की गर्मी दोनों का अहसास एक साथ हो रहा है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों की सिंचाई का ध्यान रखें, क्योंकि शुष्क मौसम लंबे समय तक बना रह सकता है।
आम नागरिकों को भी मौसम के इस बदलते मिजाज के हिसाब से अपनी दिनचर्या तय करनी चाहिए। सुबह की ठंड से बचाव के लिए हल्के ऊनी कपड़े पहनना फायदेमंद रहेगा, जबकि दिन में धूप से बचने के लिए छाता या टोपी का इस्तेमाल किया जा सकता है।कुल मिलाकर बिहार में मौसम का यह पैटर्न अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करेगा। लोग मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत और सुरक्षा का ख्याल रखें।