Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर! 11 जिलों में लू की आग, 4 दिन तक भयंकर तबाही, आंधी-बारिश का डबल तूफान!

Bihar Weather: बिहारवासियों के लिएआज से चार दिन जलती आग की तरह गुजरेंगे।..

बिहार में गर्मी का कहर! - फोटो : social Media

Bihar Weather: मौसम विभाग ने आज यानी  शुक्रवार को बिहार के 11 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बेतिया (पश्चिम चंपारण), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास (सासाराम) और कैमूर (भभुआ) में हीटवेव की शिद्दत भारी पड़ेगी। 5 जून को इन इलाकों में भयंकर लू की चेतावनी है। बिहारवासियों के लिए ये चार दिन जलती आग की तरह गुजरेंगे। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जून के बाद भी हालात बिगड़े रहेंगे। 6 जून को दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में लू का प्रकोप बढ़ जाएगा। 7 जून को गया, नालंदा, पटना और बेगूसराय में गर्मी का सितम और भी तेज होगा। 

8 जून को तो पूरे दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भी लू का येलो अलर्ट जारी है। गर्मी इतनी शिद्दत से पड़ेगी कि लोग घर से बाहर निकलने में हिचकिचाएंगे। दिन का पारा 40-42 डिग्री के पार पहुंच सकता है। लू की लपटें बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। लेकिन गर्मी के साथ-साथ मौसम विभाग ने एक और खतरनाक मंजर की चेतावनी दी है।

 कोसी, सीमांचल, मिथिला और पूर्वी बिहार के विभिन्न इलाकों में 5 से 9 जून तक आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। भयंकर गर्मी के बीच अचानक तेज हवाएं, बिजली गिरने और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। एक तरफ जलती लू, दूसरी तरफ तूफानी बारिश ये डबल हमला बिहारवासियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। विभाग ने साफ कहा है कि 9 जून के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक सावधानी बरतना जरूरी है।

 लोगों को दोपहर के वक्त बाहर न निकलने, खूब पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और खेत-खलिहान में काम करते वक्त खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।