Bihar Weather: आसमान से बरसेगी आफत! बिहार के इन जिलों में आज से होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट, घर से बाहर ना निकलें
Bihar Weather: बिहार में सर्दी लगभग विदा हो चुकी है और दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन इसी बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार देर रात से राज्य के कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिला।
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और अगले 24 से 48 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी पड़ने वाले हैं। चिलचिलाती धूप के बीच अब आसमान से 'आफत' बरसने की तैयारी है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और जमुई समेत करीब 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए झमाझम बारिश और भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। पछुआ हवाओं के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सबसे ज्यादा खतरा 'ठनका' को लेकर है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है।
27 जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 27 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को ठनका (आकाशीय बिजली) से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिलों में देर रात से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। सोमवार को इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी पटना में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
इन इलाकों में ज्यादा बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर पूर्णिया से लेकर मुजफ्फरपुर और जमुई तक के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों समेत आसपास के करीब 18 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इसी को देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है।
इन जिलों के लोग रहें ज्यादा सतर्क
सोमवार को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इन जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
सीमांचल में कल ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक बदला हुआ मौसम 11 मार्च की देर रात तक बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में बीच-बीच में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि 12 मार्च से मौसम के फिर सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है। 10 मार्च को किशनगंज से लेकर जमुई तक पूर्वी बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सीमांचल के जिलों—सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में केवल हल्के बादल छाए रह सकते हैं।