Bihar Weather: बिहार में 'कुदरत' का डबल गेम! 24 घंटे में जून जैसी गर्मी, इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जानिए IMD की 'खतरनाक' चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

7 जिलों में मूसलाधार बारिश - फोटो : AI Image

Bihar Weather: बिहार में कुदरत का अजीबोगरीब खेल शुरू हो चुका है। जहाँ एक तरफ मार्च के महीने में ही तपिश ने लोगों को जून की याद दिला दी है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अचानक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर सबको चौंका दिया है। पिछले 24 घंटों में नालंदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहाँ पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

40 डिग्री पहुंचेगा पारा 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी में तेजी से इजाफा होगा, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। अनुमान है कि मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश या ओलावृष्टि की घटना दर्ज नहीं की गई। राजधानी पटना में हल्की धूप के साथ उमस भरा मौसम रहा, जबकि नालंदा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी

दरअसल, मार्च का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन गर्मी ने लोगों को अभी से मई-जून का अहसास कराना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि थोड़ी देर धूप में खड़ा रहना भी परेशानी भरा हो गया है। हाल के दिनों में उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में मौसम जरूर बदला, लेकिन इसका असर पटना और आसपास के इलाकों में देखने को नहीं मिला। यहां लगातार तेज धूप और ऊंचे तापमान के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

20 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज

दो दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। 20 मार्च को उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सुपौल, पूर्णिया समेत कई जिलों और दक्षिण-पश्चिम बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया सहित कुल 24 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। 21 मार्च को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने सभी 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 22 मार्च को मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन सीमांचल के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में ही आंधी-बारिश की संभावना है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।