Bihar Politics: बिहार में बड़ा 'तख्तापलट'! BJP से छिनेगा गृह विभाग, निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी सीएम? पहली बार BJP कोटे से होगा मुख्यमंत्री !
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज वह हो गया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। जेडीयू की हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद जो खबरें छनकर बाहर आ रही हैं, उन्होंने बिहार से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भूचाल ला दिया है।
Bihar Politics: बिहार की सियासत में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर सियासी हलचल तेज है। नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चाएं तेज है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जदयू की हालिया बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर अहम निर्णय लिया गया है। पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम
सूत्रों के मुताबिक, जदयू विधायकों ने यह भी तय किया है कि सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निशांत कुमार को जल्द ही विधानमंडल का सदस्य बनाया जाएगा। इसके तहत उन्हें अप्रैल में विधान परिषद (एमएलसी) बनाया जा सकता है। इसके बाद जून में होने वाले नौ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में भी उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है।
सरकार में होगा बड़ा बदलाव
जानकारी के अनुसार सरकार में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है। जेडीयू गृह मंत्रालय को बीजेपी से वापस लेने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि सत्ता संतुलन के तहत विभागों के बंटवारे में बदलाव हो सकता है। जदयू विधायकों की बैठक में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने के फैसले को सर्वसम्मति से समर्थन मिला। वहीं बीजेपी कोटे से सीएम बनाए जाने पर भी जदयू में सहमति बन गई है। दूसरी ओर निशांत को पार्टी के अंदर उन्हें भविष्य के नेतृत्व के तौर पर देखा जा रहा है।
विधानमंडल सदस्य बनना जरूरी
संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य सरकार में मंत्री या उपमुख्यमंत्री बनने के लिए व्यक्ति का विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना जरूरी होता है। इसी वजह से निशांत कुमार को पहले एमएलसी बनाने की योजना तैयार की गई है। हालांकि, इन सभी फैसलों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट