BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 3392 अभ्यर्थी सफल, रिजल्ट देखने के लिए यहाँ करें क्लिक
71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,298 पदों पर नियुक्ति होनी है। मुख्य परीक्षा में 3,392 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
BPSC 71st : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (मुख्य) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,298 पदों पर नियुक्ति की जानी है। सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी करनी होगी।
आयोग ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। BPSC के अनुसार, अभ्यर्थी कुछ घंटों के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
1298 पदों के लिए 3392 अभ्यर्थी सफल
71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,298 पदों पर नियुक्ति होनी है। मुख्य परीक्षा में 3,392 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। अब सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयन के अगले चरण और उसकी तारीखों को लेकर आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर अभ्यर्थियों की नजर रहेगी।
यहां देख सकेंगे BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट
अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट: https://bpsc.bihar.gov.in
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम लिंक खोलना होगा। वहां दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना परिणाम देख सकेंगे।
प्रीलिम्स में 13,368 अभ्यर्थी हुए थे सफल
इससे पहले BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 18 नवंबर 2025 को जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3,16,905 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 13,368 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए सफलता हासिल की थी। अब मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।