बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट

बीपीएससी ASO मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 37/2025 के अंतर्गत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के पदों पर नियुक्ति के लिए 27 फरवरी 2026 को आयोजित की गई मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 


अभियोजन पदाधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा की OMR शीट डाउनलोड प्रक्रिया शुरू विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत अभियोजन पदाधिकारी (Prosecution Officer) भर्ती की प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने ओएमआर शीट जारी करने का निर्देश दिया है। 

  • OMR शीट डाउनलोड अवधि: अभ्यर्थी दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से 03 नवंबर 2026 तक आयोग के पोर्टल https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर अपने डैशबोर्ड (Dashboard) में लॉगिन करके OMR डाउनलोड कर सकते हैं। 


  • आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि: डाउनलोड की गई OMR शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 03 नवंबर 2026 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 



  • महत्वपूर्ण सूचना: 03 नवंबर 2026 के बाद ओएमआर शीट की छायाप्रति उपलब्ध नहीं कराई जाएगी और न ही निर्धारित तिथि के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार किया जाएगा।


  •  

अभिजीत की रिपोर्ट