Bihar Teacher News : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत हुए चंद्र किशोर कुमार, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ में खुशियों की दौड़ी लहर
Bihar Teacher News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मुखपत्र ‛प्राच्य प्रभा’ के प्रबंध संपादक चंद्र किशोर कुमार को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत किया गया है. संघ ने इस पर ख़ुशी जाहिर की है.....
PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मुखपत्र ‛प्राच्य प्रभा’ के प्रबंध संपादक चंद्र किशोर कुमार को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। कुमार बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, पटना के पूर्व कोषाध्यक्ष, पटना प्रमंडल के सचिव भी रहे हैं।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पटना प्रमंडल सचिव सुशील कुमार, पटना जिला शाखा के अध्यक्ष नित्यानन्द सिंह एवं जिला सचिव डॉ. जितेन्द्र कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य बामेश्वर शर्मा, प्रभा के प्रधान संपादक विजय कुमार सिंह, संपादक मंडल सदस्य गजेन्द्र कान्त शर्मा ने कुमार के बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की है, साथ ही बोर्ड के मनोनीत अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई दी है।
कुमार को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर उन्हें पटना जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, मंजुलता, प्रशांत कुमार, विजय कुमार विद्यार्थी, मुकेश कुमार पाण्डेय, प्रतिमा कुमारी, शिशुपाल कुमार, अंजनी कुमार, सुशील कुमार, सुबोध कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, राम नारायण सिंह, देवेन्द्र शर्मा के साथ पटना प्रमंडल के शिक्षक अरूण कुमार तिवारी, भीम राय, डॉ. सत्येन्द्र प्रसाद, भुपेश किशोर, विजय कुमार, सुबोध कुमार, राकेश कुमार सिंह, नालंदा जिला सचिव संतोष कुमार, अध्यक्ष विनायक लोहानी, भोजपुर जिला सचिव संतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार, रोहतास जिला सचिव सतीश कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष संजय कुमार, कैमूर जिला सचिव पंकज कुमार सिंह, अध्यक्ष रामाशीष सिंह, बक्सर जिला सचिव शंकर प्रसाद, अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे, गौतम कुमार महात्मा, देव नंदन प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, शिशुपाल कुमार, अंजनी कुमार सहित पटना प्रमंडल के शिक्षकों ने बधाई दी है।