Bihar News: राज्यसभा जाने से पहले CM नीतीश का रौद्र रूप ! इंजीनियरों को सरेआम अल्टीमेटम, काम पूरा करो वरना...

Bihar News: राज्यसभा जाने से पहले सीएम नीतीश एक्शन में हैं। सीएम नीतीश शनिवार को बख्तियारपुर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज (ROB) के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिया।

सीएम नीतीश ने लगाई फटकार - फोटो : social media

Bihar News:  सीएम नीतीश कुमार शनिवार को अचानक बख्तियारपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज (ROB) के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाकर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और संबंधित विभाग के आला अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि बख्तियारपुर में जाम की समस्या को देखते हुए इस ROB का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने फटकार लगाते हुए पूछा कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कार्य अधूरा क्यों है?

सीएम नीतीश ने लगाई फटकार 

मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर ही नक्शों और प्रोग्रेस रिपोर्ट की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिरिक्त मैनपावर लगाकर शिफ्टों में काम किया जाए ताकि इसे जल्द से जल्द जनता के लिए खोला जा सके। फटकार के साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि काम में तेजी के चक्कर में निर्माण की गुणवत्ता (Quality) के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

एक महीने का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर पहुंचे जहाँ ROB का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों की फटकार लगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बार बार कहने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अधिकारियों ने एक महीने के अंदर काम पूरा करने की बात कही।मुख्यमंत्री बख्तियारपुर के बाद अथमलगोला में चल रही बख्तियारपुर ताजपुर सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के सामने कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद का नारा लगाते हुए विकास पुरुष कहा।

जाम से मिलेगी मुक्ति

दरअसल, बख्तियारपुर में रेलवे क्रॉसिंग के कारण अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लगता है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ नेशनल हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इस ROB के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब निर्माण कार्य में युद्ध स्तर पर तेजी आएगी।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट